Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

इश्क़ होगा या गुस्ताख़ी? Manish Malhotra ला रहे हैं नई फिल्म की पहली झलक

August 24, 2025

इश्क़ होगा या गुस्ताख़ी? Manish Malhotra ला रहे हैं नई फिल्म की पहली झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क: मनोरंजन की दुनिया में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह अपनी पहली फिल्म गुस्ताख़ इश्क़ की पहली झलक कल यानी सोमवार को पेश करेंगे। यह फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज होने वाली है।

मनीष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर साझा करते हुए लिखा, “बचपन से ही मेरे दिल में सिनेमा के लिए एक गहरा इश्क़ रहा है। कहानियों का जादू, बड़े पर्दे की चमक और वो भावनाएं जो फिल्म खत्म होने के बाद भी हमारे साथ रहती हैं, इन सब ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरा एक सपना सच होने जा रहा है। मेरी पहली फिल्म, ‘गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा’, नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” उन्होंने यह भी बताया, “इस सोमवार को मैं आप सभी के साथ गुस्ताख़ इश्क़ की पहली झलक साझा करूँगा।”

फैशन की दुनिया में अपना लोहा मनवाने के बाद, मनीष मल्होत्रा अब सिनेमा के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि एक कविताओं और प्यार से भरी यह फिल्म क्या नया पेश करती है।

ये भी पढ़े- होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले LPG से भरे दो भारतीय जहाज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें