Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market Update: टैरिफ के फैसले से शेयर बाजार में बवाल, Sensex और Nifty में तेज गिरावट

August 26, 2025

Share Market Update: टैरिफ के फैसले से शेयर बाजार में बवाल, Sensex और Nifty में तेज गिरावट

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को सुबह के शुरुआती कारोबार में भारी दबाव देखा गया। अमेरिका द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाकर कुल 50 प्रतिशत करने की आधिकारिक घोषणा के बाद निवेशकों में डर और बेचैनी ने बाजार को गिरावट की ओर धकेल दिया। यह नया टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा, जिससे भारत- अमेरिका के व्यापार संबंधों पर तनाव गहरा सकता है।

सुबह 9:48 बजे के करीब बीएसई सेंसेक्स लगभग 647 अंक नीचे गिर गया, वहीं निफ्टी 50 भी करीब 200 अंक लुढ़क गया। सेंसेक्स 258.52 अंकों की गिरावट के साथ 81,377.39 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 68.25 अंकों की कमजोरी के साथ 24,899.50 पर कारोबार शुरू किया। इस घातक प्रहार से बाजार की धारणा साफ हो गई कि निवेशक इस टैरिफ से आने वाले संभावित आर्थिक झटकों को लेकर चिंतित हैं।

Share Market Update
Share Market Update

सेंसेक्स में केवल 5 कंपनियां दिखीं हरे निशान में

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 5 कंपनियों के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली। टाइटन के शेयर सबसे अधिक 0.49% बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और एसबीआई के शेयर भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि 21 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और 4 कंपनियों के शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।

निफ्टी 50 में भी स्थिति मिलती-जुलती रही, जहां 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए बाकी 35 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। एक कंपनी के शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।

आईटी और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट

बाजार में आईटी और बैंकिंग सेक्टर को खासा झटका लगा। एटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, और कई अन्य बड़ी कंपनियों के शेयरों में करीब 0.1% से लेकर 0.9% तक की गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील जैसे प्रमुख शेयर भी कमजोर पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें