Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 की तैयारी के तहत बांग्लादेश की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले ही नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान किया था और टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स को सौंपी गई थी। लेकिन चोटिल खिलाड़ियों और व्यक्तिगत कारणों से कुछ नामों के बाहर होने के बाद टीम में बदलाव किए गए हैं।
चोट के चलते तीन खिलाड़ी बाहर
टीम के तेज गेंदबाज रयान क्लेन और फ्रेड क्लासेन चोटिल होने के कारण बांग्लादेश सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, ऑलराउंडर साकिब जुल्फिकार ने व्यक्तिगत कारणों से सीरीज से नाम वापस ले लिया। इन तीनों की जगह टीम में तेज गेंदबाज सेबेस्टियन ब्राट और ऑलराउंडर सिकंदर जुल्फिकार की वापसी हुई है। इसके अलावा 17 वर्षीय युवा खिलाड़ी सेड्रिक डी लांगे को पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला है।
दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम
सेड्रिक डी लांगे ने अंडर-19 स्तर और हाल ही में खत्म हुई घरेलू टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। 20 अगस्त को समाप्त हुई इस सीरीज में उन्होंने अपने क्लब के लिए बेहतरीन खेल दिखाया था। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि “किसी युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल करना हमेशा रोमांचक होता है। सेड्रिक ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और वह इस मौके के हकदार हैं।”
Netherlands introduce 17-year-old batting talent to their squad heading into crucial preparation for next year’s #T20WorldCup 👀
Details ⬇️https://t.co/lIKyPUs10R
— ICC (@ICC) August 26, 2025
लंबे समय बाद वापसी
तेज गेंदबाज सेबेस्टियन ब्राट को करीब चार साल बाद टीम में जगह मिली है। उन्होंने आखिरी बार 2021 में नीदरलैंड्स के लिए टी20 इंटरनेशनल खेला था। वहीं, सिकंदर जुल्फिकार का पिछला टी20I मुकाबला 2019 में आया था। कप्तान एडवर्ड्स ने दोनों की वापसी पर खुशी जताई और कहा कि इनके अनुभव से टीम को मजबूती मिलेगी।
नीदरलैंड्स का स्क्वाड – बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), नोआ क्रोज, मैक्स ओ’डॉड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामनुरु, सिकंदर जुल्फिकार, सेड्रिक डी लांगे, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, शारिज़ अहमद, बेन फ्लेचर, डैनियल डोरम, सेबेस्टियन ब्राट, टिम प्रिंगल।
मेष: दिन शुभ रहेगा...