नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं पर गंदी भाषा और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर और संजय राउत जैसे नेता आपस में यह प्रतियोगिता कर रहे हैं कि कौन सबसे ज्यादा गालियां दे सकता है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना मणिशंकर अय्यर से की और कहा कि राहुल अब कांग्रेस के “नए मणिशंकर अय्यर” बन गए हैं।
#WATCH | Delhi | BJP MP Sambit Patra says, “… No constitutional authority has been spared by the so-called opposition of the country. They have dragged to issues of the Supreme Court to the streets, showing bias in its judgments… Called the Army Chief a street goon, made… https://t.co/qfLhs3VID2 pic.twitter.com/KfA71XLAYu
— ANI (@ANI) August 28, 2025
पात्रा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और सेना जैसे संवैधानिक संस्थानों पर भी बिना कारण के आरोप लगाते हैं। उन्होंने 2017 में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को लेकर की गई विवादित टिप्पणी की भी आलोचना की। पात्रा ने कहा, “विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट को भी बदनाम किया है। आप कहते हैं कोर्ट का फैसला पक्षपातपूर्ण है। इससे साफ है कि विपक्ष को किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है।”
#WATCH | Delhi | BJP MP Sambit Patra says, “… Listen and analyse the speeches of Rahul Gandhi before these remarks… He has been using disrespectful language against the PM, the Prime Minister of 140 crore Indians… During the Parliamentary session, the Speaker himself… https://t.co/qfLhs3VID2 pic.twitter.com/8ocwoRGhkF
— ANI (@ANI) August 28, 2025
भाजपा नेता ने कांग्रेस नेताओं पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को “तू” कहकर संबोधित किया, जो देश के प्रधानमंत्री का अपमान है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा निंदनीय है। पात्रा ने आगे कहा, “कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री को ‘मौत का सौदागर’, ‘नाली का कीड़ा’, ‘नीच आदमी’, ‘कॉकरोच’, ‘वायरस’ जैसे शब्दों से बुलाती रही है। इससे साफ है कि कांग्रेस की राजनीति अब गाली-गलौज पर टिकी है।”
भाजपा की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके कहने पर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को 5 घंटे में रोक दिया था। राहुल गांधी ने इस बयान को लेकर मोदी की आलोचना की और कहा कि उन्होंने “ट्रंप के कहने पर” सेना की कार्रवाई रोक दी थी। इस बयान के दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री को “तू” कहकर संबोधित किया, जिसे भाजपा ने असभ्य और अपमानजनक बताया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...