Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: स्कूलों में पोषण योजनाओं की लापरवाही, बच्चों को नहीं मिल रहा सही आहार

August 30, 2025

कुरुक्षेत्र: स्कूलों में पोषण योजनाओं की लापरवाही, बच्चों को नहीं मिल रहा सही आहार

कुरुक्षेत्र। जिले के राजकीय विद्यालयों में बच्चों के पोषण से जुड़ी सरकारी योजनाएं लापरवाही का शिकार हो रही हैं। विद्यार्थियों को न तो तय समय पर प्रोटीन मिल्क बार मिल रहे हैं और न ही मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार परोसा जा रहा है। इससे बच्चों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है और योजनाओं का उद्देश्य अधूरा रह गया है।

दो माह से अटकी सप्लाई

शिक्षा विभाग ने जुलाई में बच्चों को प्रोटीन मिल्क बार उपलब्ध कराने के लिए कंपनी के साथ अनुबंध किया था। इसका मकसद बच्चों को अतिरिक्त पोषण देना और उनकी इम्यूनिटी बढ़ाना था। लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद अब तक स्कूलों तक इसकी आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।

मिड-डे मील में खामियां

प्रोटीन मिल्क बार की तरह ही मिड-डे मील भी तयशुदा तरीके से नहीं मिल रहा। कई स्कूलों में घटिया क्वालिटी का आटा भेजा जा रहा है। वहीं समय पर सामान न पहुंचने के कारण बच्चों को केवल चावल आधारित व्यंजन दिए जा रहे हैं।

गरीब परिवारों के बच्चों पर खतरा

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे गरीब परिवारों से हैं। उनके लिए मिड-डे मील ही पोषण का मुख्य साधन होता है। ऐसे में योजनाओं की अनदेखी सीधे उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर नकारात्मक असर डाल रही है। इस बारे में शिक्षकों ने विभाग को पहले ही जानकारी दी थी।

शिक्षा विभाग का दावा

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि प्रोटीन मिल्क बार की सप्लाई अगले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। स्टोर की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मिड-डे मील की गुणवत्ता और सामग्री की आपूर्ति पर सख्ती से निगरानी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें