तियानजिन: चीन के त्येनजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन चल रहा है। सम्मेलन के दूसरे दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया और आतंकवाद पर भारत की सख्त सोच को साफ-साफ दुनिया के सामने रखा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए खतरा है, और इस मुद्दे पर कोई भी दोहरा रवैया (Double Standards) अब स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पीएम मोदी ने बताया कि भारत का SCO के प्रति नजरिया तीन मुख्य बातों पर टिका है, S – Security (सुरक्षा), C – Connectivity (संपर्क), O – Opportunity (अवसर)। उन्होंने कहा कि भारत एक सक्रिय सदस्य के रूप में सुरक्षा, विकास और आपसी सहयोग में लगातार योगदान दे रहा है।
#WATCH | At the Shanghai Cooperation Council (SCO) Members Session in Tianjin, China, Prime Minister Narendra Modi says, “Security, peace and stability are the basis of development of any country. But terrorism, separatism and extremism are big challenges in this path. Terrorism… pic.twitter.com/BCEm6JfJFj
— ANI (@ANI) September 1, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि भारत पिछले 40 सालों से आतंकवाद का सामना कर रहा है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने इस खतरे की गंभीरता फिर दिखा दी। उन्होंने दुनिया से अपील की कि आतंकवाद के हर रूप और रंग का मिलकर विरोध किया जाए। किसी भी देश को आतंकवाद को खुला या छुपा समर्थन देना मानवता के खिलाफ है, और यह बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर संपर्क (connectivity) व्यापार और विकास को बढ़ाता है। लेकिन अगर कनेक्टिविटी दूसरे देशों की संप्रभुता को नजरअंदाज करती है, तो वह भरोसे के लायक नहीं रहती। भारत चाबहार बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है ताकि अफगानिस्तान और मध्य एशिया से जुड़ाव बढ़ सके।
#WATCH | “We have to say clearly and unanimously that no double standards are acceptable on terrorism…” says Prime Minister Narendra Modi at the Shanghai Cooperation Council (SCO) Members Session in Tianjin, China
PM Modi says, “… This attack was an open challenge to every… https://t.co/n9LlMc91Kq pic.twitter.com/UtlvwlHo5B
— ANI (@ANI) September 1, 2025
पीएम मोदी ने बताया कि भारत ‘Reform, Perform, Transform’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है और देश ने हर चुनौती को एक नए अवसर में बदलने की कोशिश की है।
सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी तय है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, द्विपक्षीय संबंधों, यूक्रेन युद्ध जैसे अहम मुद्दों पर बात हो सकती है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी और शांति की अपील की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी, पुतिन से भी युद्ध का शांतिपूर्ण हल निकालने पर ज़ोर देंगे।