Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा जिला अध्यक्ष Ajayveer Singh Lalpura ने नूरपुर बेदी के खड्ड बठलौर गांव में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

September 1, 2025

भाजपा जिला अध्यक्ष Ajayveer Singh Lalpura ने नूरपुर बेदी के खड्ड बठलौर गांव में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

पंजाब डेस्क। पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नूरपुर बेदी ब्लॉक के कई गांवों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इसी कड़ी में रूपनगर जिला भाजपा अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा आज गांव खड्ड बठलौर पहुंचे और बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

लालपुरा ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि गांव के कई घरों में पानी भर गया है, जिससे लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को भी अपील की कि प्रभावित परिवारों की त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर लालपुरा ने कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का है। ‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट’ और भाजपा की टीमें हरसंभव प्रयास करेंगी ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला महसूस न करना पड़े। मैं स्वयं सभी प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगा और लोगों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हूं।” लालपुरा ने अंत में कहा, “मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं और इस संकट की घड़ी में हम सब मिलकर प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।”

इस दौरान उनके साथ एडवोकेट अमन कब्बड़वाल, परमजीत सिंह रोलूमाजरा, ओंकार सिंह अबियाना सहित “ह्यूमैनिटी फर्स्ट” और भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें