Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल के तरावड़ी में चचेरे भाइयों पर हमला, शराब के नशे में की मारपीट

September 2, 2025

करनाल के तरावड़ी में चचेरे भाइयों पर हमला, शराब के नशे में की मारपीट

करनाल। तरावड़ी के वार्ड-7 में रविवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने अपने चचेरे भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनके चाचा महेंद्र के बेटे नशे की हालत में घर पहुंचे और उनके भाई को रोककर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

रिंकू का कहना है कि झगड़े के दौरान उनके चाचा भी मौके पर पहुंच गए और दोनों बेटों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मारपीट में उनके भाई को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें