Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह में शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण दिया

September 3, 2025

चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह में शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण दिया

3 सितंबर की सुबह 9 बजे, चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीन की राजधानी के थ्येनआनमन चौक पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भव्य सैन्य परेड का आयोजन हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि आज, हम यहां इकट्ठे होकर चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाएंगे, एक साथ इतिहास को याद रखेंगे, शहीदों की स्मृति करेंगे, शांति को संजोएंगे और भविष्य का निर्माण करेंगे।

मैं सीपीसी केंद्रीय समिति, राष्ट्रीय कांग्रेस, राज्य परिषद, चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति, केंद्रीय सैन्य आयोग की ओर से, चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों, कॉमरेडों, देशभक्त लोगों, जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में शामिल जनरलों, अहम योगदान देने वाले देश-विदेश में चीनी राष्ट्र के संतानों का सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करता हूँ। यहां मैं चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के दौरान, चीन की सहायता और समर्थन करने वाले विदेशी सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय मित्रों को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ, और आज की महासभा में भाग लेने आए विभिन्न देशों के अतिथियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध एक कठोरतम महान युद्ध था। सीपीसी द्वारा समर्थित और स्थापित जापानी आक्रमण विरोधी राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चे के झंडे तले, चीनी जनता ने वीरता के साथ लड़ाई लड़ी, और अपनी खून और पसीना से लंबी दीवार स्थापित की, जिसने आधुनिक युग से विदेशी आक्रमण के प्रतिरोध में पहली बार संपूर्ण विजय हासिल की। चीनी जनता के जापानी विरोधी युद्ध विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध का एक महत्वपूर्ण अंग था, चीनी जनता ने भारी बलिदान से मानव सभ्यता को बचाया और विश्व शांति के लिए अहम योगदान दिया।

इतिहास हमें सतर्क करता है कि मानव जाति सुख-दुख में साथ-साथ रहती है। विभिन्न देश और विभिन्न राष्ट्र केवल एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करने, सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व रहने, आपसी समर्थन करने से ही समान सुरक्षा बनाए रख सकते हैं, युद्ध की जड़ को समाप्त कर सकते हैं और ऐतिहासिक त्रासदी से बच सकते हैं। शी चिनफिंग ने आगे कहा कि चीनी राष्ट्र एक महान स्वतंत्र राष्ट्र है, जो प्रभुत्व से नहीं डरता। अतीत में, न्याय और दुष्टता, रोशनीदार और अंधेरा, प्रगति और प्रतिक्रिया की निर्णायक लड़ाई में चीनी जनता ने एकजुट होकर वीरता से प्रतिरोध करते हुए देश की मौजूदगी, राष्ट्र के पुनरुत्थान, और मानवता की न्याय के लिए लड़ी थी।

आज, मानव जाति शांति या युद्ध, संवाद या टकराव, उभय जीत या जीरो सम का विक्लप चुनने का सामना कर रही है। चीनी जनता इतिहास के सही पक्ष में खड़ी रहती है, मानव सभ्यता की प्रगति के पक्ष में खड़ी रहती है, शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर दृढ़ता से चलती है, और विभिन्न देशों के लोगों के साथ-साथ मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करती है। चीनी जन मुक्ति सेना हमेशा पार्टी और जनता की विश्वसनीय बहादुर सेना है। सेना के सभी अफसरों और सैनिकों को ईमानदारी से पवित्र मिशन और जिम्मेदारियां निभाकर विश्व स्तरीय सेना के निर्माण में तेज़ी लानी, देश की प्रभुसत्ता, एकता, प्रादेशिक अखंडता की डटकर रक्षा करनी, चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान का रणनीतिक समर्थन करना, और विश्व शांति व विकास के लिए अधिक योगदान देना चाहिए।

शी चिनफिंग ने कहा कि इतिहास अतीत का वाहक है, और भविष्य का प्रेरक भी। नए युग और नए अभियान में, देश भर में विभिन्न जातियों के लोगों को सीपीसी के मजबूत नेतृत्व में, मार्क्सवाद और लेनिनवाद, माओ त्सेतोंग विचारधारा, तंग श्याओफिंग सिद्धांत, “तीन प्रतिनिधित्व” महत्वपूर्ण विचारधारा, वैज्ञानिक विकास अवधारणा का पालन कर, नए युग में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा को पूर्ण रूप से लागू करना चाहिए, अचल रूप से चीनी विशेषता वाले समाजवादी रास्ते पर चलना चाहिए, जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की भावना का प्रचार कर महनती और साहसी के साथ आगे बढ़ना चाहिए, चीनी आधुनिकीकरण के माध्यम से सर्वांगीण तौर पर शक्तिशाली देश के निर्माण को बढ़ावा देना, और राष्ट्रीय पुनरुत्थान के महान कार्य के लिए एकता के साथ संघर्ष करना चाहिए। चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान रोका नहीं जा सकता, मानव शांति और विकास का महान कार्य जरूर जीतेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें