Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर DC ने सतलुज नदी से लगते संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण किया

September 4, 2025

जालंधर DC ने सतलुज नदी से लगते संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण किया

जालंधर/शाहकोट: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज सतलुज नदी में बढ़ते पानी के स्तर के कारण बनी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए नदी किनारे बसे कई गांवों का दौरा किया। डॉ. अग्रवाल ने एसएसपी (जालंधर देहाती) हरविंदर सिंह विरक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ सहित सबसे पहले गिद्दड़पिंडी का दौरा किया, जहां नदी में पानी का तेज बहाव देखा गया। इसके बाद उन्होंने गट्टा मुंडी कासू गांव के बांध का निरीक्षण किया, जो संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों में से एक है और जहां पिछले सालों के दौरान बांध टूट चुका था।

ये भी पढ़ें: UP में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री सहित 3 लोगों की मौत, 4 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें