Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलती बस से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की लापरवाही पर मामला दर्ज

September 4, 2025

चलती बस से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की लापरवाही पर मामला दर्ज

झोझूकलां (चरखी दादरी) – नेशनल हाईवे-148 बी पर गांव पालड़ी बस अड्डे पर मंगलवार को एक महिला की चलती बस से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतका सुनीता (36) पालड़ी गांव की निवासी थी और वह मजदूरी का काम करती थी।

जानकारी के अनुसार, सुनीता सुबह महेंद्रगढ़ काम पर गई थी और शाम को लौटते समय बस अड्डे पर बस से गिर गई। गंभीर चोट लगने पर उसे तुरंत चरखी दादरी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतका के भाई संदीप के बयान के आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। एएसआई रणबीर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें