Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशिया कप 2025 से पहले Hardik Pandya का नया लुक हुआ वायरल, फैंस ने कहा- ‘पहचान नहीं पाए’

September 5, 2025

एशिया कप 2025 से पहले Hardik Pandya का नया लुक हुआ वायरल, फैंस ने कहा- ‘पहचान नहीं पाए’

Hardik Pandya : एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बता दें कि 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलेगी। टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है और 5 सितंबर को आईसीसी अकेडमी में अपना पहला प्रैक्टिस सेशन करेगी। इस बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है।

हार्दिक पांड्या का नया हेयरस्टाइल

हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका नया हेयरस्टाइल साफ नजर आ रहा है। इस बार हार्दिक ने अपने बालों में सैंडी ब्लॉन्ड कलर कराया है। नए हेयरस्टाइल और स्टाइलिश पोज के साथ उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। कई फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए और कहने लगे कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, ज्यादातर फैंस ने हार्दिक के इस नए लुक की जमकर तारीफ की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

मैदान पर वापसी को लेकर उत्साहित

बता दें कि हार्दिक पांड्या लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार इस साल की शुरुआत में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा लिया था। बता दें कि अब एशिया कप 2025 उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच होगा। टीम इंडिया को उनसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।

टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका

एशिया कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बेहद अहम रहने वाला है। गेंदबाजी में उनके 4 ओवर्स मैच का रुख बदल सकते हैं, वहीं बल्लेबाजी में वह एक भरोसेमंद फिनिशर की भूमिका निभाते आए हैं। पिछले कुछ वर्षों में हार्दिक ने निचले क्रम पर कई बार टीम इंडिया को मैच जिताने का काम किया है। यही कारण है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उन पर काफी भरोसा जता रहे हैं।

खास रिकॉर्ड बनाने का मौका

हार्दिक पांड्या के पास इस टूर्नामेंट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका भी रहेगा। वह टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 5 छक्के दूर हैं। अगर वह यह उपलब्धि हासिल करते हैं तो भारत की ओर से ऐसा करने वाले केवल चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव यह कारनामा कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें