4 सितंबर को, चीन-रूस सह-निर्मित “रेड सिल्क” का चीन प्रीमियर पेइचिंग स्थित चीनी फिल्म अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा घर में आयोजित हुआ। चीनी और रूसी फिल्म उद्योग के नेताओं ने संयुक्त रूप से फिल्म के चीन प्रीमियर दौरे का शुभारंभ किया। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के महानिदेशक शन हाईश्योंग, सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार-प्रसार विभाग में फिल्म ब्यूरो के उप निदेशक माओ य्वी, रूसी राष्ट्रीय मीडिया समूह के निदेशक मंडल की अध्यक्ष काबायेवा, चीन स्थित रूसी राजदूत इगोर मोर्गुलोव आदि अतिथियों ने प्रीमियर रस्म में भाग लिया।
फिल्म “रेड सिल्क” न्याय की रक्षा के लिए एक गुप्त मोर्चे पर कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे चीनी और रूसी साथियों की कहानी कहती है। यह फिल्म चीनी और रूसी राष्ट्रपतियों द्वारा शुरू की गई सांस्कृतिक आदान-प्रदान पहल को क्रियान्वित करने और 2024-2025 “चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष” के दौरान फिल्म सहयोग को बढ़ावा देने की एक ठोस परियोजना है।
चीनी फिल्म ग्रुप कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष फू रुओछिंग ने अपने भाषण में कहा कि “रेड सिल्क” चीन और रूस के बीच आपसी सीख और गहरी होती मित्रता का एक महत्वपूर्ण गवाह है। वे रूसी फिल्म उद्योग के सहयोगियों के साथ मिलकर लगातार काम करने के लिए उत्सुक हैं, और फिल्म को एक माध्यम के रूप में उपयोग करते हुए चीन-रूस सांस्कृतिक आदान-प्रदान में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं।
वहीं, काबायेवा ने अपने भाषण में चीन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह फिल्म परियोजना निश्चित रूप से चीनी और रूसी सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख के लिए एक मॉडल बनेगी, और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एकीकरण को गहरा करने के लिए ठोस आधार तैयार करेगी।
फिल्म देखने के बाद चीनी दर्शकों का कहना है कि उन्होंने फिल्म में न सिर्फ़ तनावपूर्ण और रोमांचक कथानक देखा, बल्कि चीन और रूस के बीच स्थायी दोस्ती को भी कैमरे के ज़रिए महसूस किया। ऐसी फ़िल्म जो दोनों देशों को और करीब ला सके, सिनेमा देखने लायक है।
बता दें कि रूस में प्रीमियर हुई इस फिल्म को आलोचकों और बॉक्स ऑफिस दोनों पर सफलता मिली और इसे “चीन-रूस सह-निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाली” फिल्म बताया गया। चीन में इसकी रिलीज़ से न केवल ज़्यादा चीनी दर्शकों को रूसी संस्कृति के आकर्षण का अनुभव करने का मौका मिलेगा, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती भी और मज़बूत होगी।
दोनों देशों के फिल्म उद्योग के लोगों ने कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठा कर, रचनात्मक आदान-प्रदान को मजबूत करना, औद्योगिक सहयोग को गहरा करना, अधिक वैचारिक, कलात्मक और मनोरंजक सह-निर्मित उत्कृष्ट कृतियों को लॉन्च करना चाहते हैं, ताकि चीन-रूस सांस्कृतिक आदान-प्रदान को समृद्ध करने और नए युग में दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी के विकास को बढ़ावा देने में नई जीवन शक्ति का संचार हो सके।
बता दें कि फिल्म “रेड सिल्क” 6 सितंबर को चीन भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...