
चंडीगढ़: मशहूर मेकओवर एक्सपर्ट ऋचा अग्रवाल द्वारा आयोजित “ हेयर कूट्योर शो “ इस बार पूरी तरह से मानसून हेयर केयर और हेयर स्टाइल के ग्लोबल ट्रेंड्स को समर्पित रहा। रिचा अग्रवाल ने इस मौके पर बालों की परेशानियों और उनके हल बताए। साथ ही उन्होंने नए हेयर स्पा और थैरेपीस भी लॉन्च किए, जो बरसात के मौसम में बालों को मज़बूत, चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। शो में दुनियाभर से प्रेरित नए हेयर स्टाइल्स भी दिखाए गए, जिन्हें क्लियोपेट्रा ब्यूटी अकादमी के एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स ने पेश किया। इस अवसर पर ब्यूटी एक्सपर्ट हारवीन कथूरिया ने भी हिस्सा लिया और नए ट्रेंड्स दिखाए ।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी बालों की दिक्कतें बताईं और विशेषज्ञों से आसान समाधान सीखे। इस मौके पर रिचा अग्रवाल ने कहा: “मानसून में अक्सर बाल चिपचिपे, फ्रिज़ी और बेजान हो जाते हैं। इस वर्कशॉप का मकसद महिलाओं को आसान देखभाल के तरीके और स्टाइलिंग टिप्स बताना था। हेयर स्टाइल तभी अच्छा लगता है जब बाल हेल्दी हों, और सही केयर से ये मौसम भी बालों के लिए अच्छा बन सकता है।”

वर्कशॉप में डैंड्रफ़, सिर की खुजली, बाल झड़ना जैसी दिक्कतों पर भी बात हुई और उनके आसान नुस्खे बताए गए। उन्होंने कहा “हेयर कूट्योर का मतलब सिर्फ़ हेयर स्टाइलिंग नहीं है, बल्कि अपने लुक को खास बनाने का तरीका है। हमने इंटरनेशनल स्टाइल्स से आइडिया लेकर उन्हें भारतीय पसंद के हिसाब से ढाला है, ताकि ये फैशनेबल भी लगें और अपनाना भी आसान हो।” क्लियोपेट्रा ब्यूटी अकादमी के स्टूडेंट्स ने भी अपने नए और क्रिएटिव हेयर स्टाइल्स दिखाए, जिससे कार्यक्रम और भी रोचक बन गया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने अपने अनुभव शेयर किए। एक प्रतिभागी ने कहा: ॰अच्छा लगा कि यहाँ सिर्फ़ बातें नहीं हुईं बल्कि सच में हमारी प्रॉब्लम्स सुनी गईं और उनके आसान हल भी बताए गए। दिखाए गए हेयर स्टाइल्स स्टाइलिश भी थे और इतने आसान भी कि घर पर ट्राय किए जा सकते हैं।”
ये भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2026 : कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी? जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त

मेष: दिन शुभ रहेगा...