नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट 2025-26 में आम लोगों को बड़ी राहत दी है। आयकर में छूट और जीएसटी की दरों को आसान बनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति दी जाएगी।
अश्विनी वैष्णव ने कहा, ”2014 से पहले टैक्स सिस्टम बहुत पेचीदा था, लेकिन जीएसटी आने के बाद चीजें आसान हो गईं। अब सरकार ने अगले स्तर पर सुधार करते हुए रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों पर टैक्स घटा दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया गया है। नई दरें 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से लागू होंगी, इससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।”
#WATCH | Delhi | On #GSTReforms, Union Minister Ashwini Vaishnaw says, “The GST reforms will also give a boost to India’s economy. Our country’s GDP is around Rs 330 lakh crore, out of which nearly Rs 202 lakh crore comes from consumption. After the GST relief, even if… pic.twitter.com/p3JAdARJjV
— ANI (@ANI) September 6, 2025
घरेलू सामान: हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश और शेविंग क्रीम पर अब 18% की जगह सिर्फ 5% जीएसटी। खाने-पीने की चीजें जैसे मक्खन, घी, पनीर, डेयरी स्प्रेड, नमकीन, भुजिया और मिक्सच 12% से घटाकर 5% जीएसटी। रसोई और बच्चों के सामान जैसे बर्तन, दूध की बोतलें, शिशु नैपकिन, क्लिनिकल डायपर – अब सिर्फ 5% जीएसटी। कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर और उसके टायर-पुर्ज़े – पहले 12-18% जीएसटी लगता था, अब सिर्फ 5% जीएसटी।
व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पूरी तरह जीएसटी से मुक्त। थर्मामीटर 18% से घटकर 5%। मेडिकल ऑक्सीजन, डायग्नोस्टिक किट, ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स 12% से घटकर 5%। चश्मे पर अब सिर्फ 5% जीएसटी। शिक्षा सामग्री: नक्शे, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन और पेस्टल- अब पूरी तरह फ्री (0% जीएसटी)। कॉपियां, नोटबुक और रबर अब जीएसटी से मुक्त।
बड़ी कारें (पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी/हाइब्रिड)- पहले 28%, अब सिर्फ 18% जीएसटी। तिपहिया वाहन और 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलें- अब 18% जीएसटी। इलेक्ट्रॉनिक सामान: एसी, 32 इंच से बड़े टीवी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर, डिशवॉशिंग मशीन – पहले 28%, अब 18% जीएसटी। जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया आसान होगी। अब सिस्टम-आधारित जांच के बाद सिर्फ 3 कार्यदिवसों में ऑटोमैटिक रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा।
#WATCH | Delhi | On #GSTReforms, Union Minister Ashwini Vaishnaw says, “PM Modi has introduced a major GST reform, giving middle-class families a big relief and a valuable gift. This reform in GST will benefit 140 crore citizens of the country. Before 2014, the common man was… pic.twitter.com/E4OgRBbEkg
— ANI (@ANI) September 6, 2025
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की वर्तमान जीडीपी करीब 3.30 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से 2.02 लाख करोड़ रुपये खपत है। अगर खपत 10% भी बढ़ी तो 20 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान होगा, जिससे अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव देश के लिए “दिवाली का तोहफा” है और इससे नागरिकों पर टैक्स का बोझ कम होगा।