Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pavagadh Temple: गुजरात में दर्दनाक हादसा, रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

September 6, 2025

Pavagadh Temple: गुजरात में दर्दनाक हादसा, रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

पंचमहलः गुजरात में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, पंचमहल जिले के पावागढ़ स्थित शक्ति पीठ में रोपवे ट्रॉली टूट गई है। जिसकी वजह से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। जिस दौरान हादसा हुआ यह ट्रॉली मंदिर निर्माण सामग्री लेकर जा रही थी। फिलहाल मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और अधिकारियों की पुष्टि के अनुसार, 6 लोग मारे गए। इसमें दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो श्रमिक और दो अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा, 4 लोग घायल हुए हैं।

 

शनिवार दोपहर हुआ हादसा
हादसा शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हुआ। पावागढ़ पहाड़ी का पठार लगभग 1471 फीट ऊंचा है। पहाड़ी पर देवी काली का विशाल मंदिर स्थित है, जहां हर साल लगभग 25 लाख पर्यटक आते हैं। तीर्थयात्री यहां पहुँचने के लिए या तो लगभग 2000 सीढ़ियाँ चढ़ते हैं या केबल कार (रोपवे) का इस्तेमाल करते हैं।

 

हादसे में 6 लोगों की हुई मौतः एसपी
पंचमहल के डीएसपी हर्ष दुधात ने छह मौतों की पुष्टि की। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रस्सी टूटने के कारण हादसा हुआ।

 

मौसम की वजह से रोपवे बंद
अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण सुबह से ही रोपवे आम जनता के लिए बंद था, लेकिन यह ट्रॉली केवल निर्माण सामग्री ले जा रही थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें