Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुतिन चरनविराकुल को थाई प्रधानमंत्री चुने जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

September 6, 2025

अनुतिन चरनविराकुल को थाई प्रधानमंत्री चुने जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

5 सितंबर को, भूमजैथाई पार्टी के नेता अनुतिन चरणविराकुल को थाईलैंड के 32 वें प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया। इस संबंधित सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने  अनुतिन चरनविराकुल को थाई प्रधान मंत्री चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चीन और थाईलैंड करीबी दोस्त और पड़ोसी हैं।  एक परिवार की तरह दोनों देश हमेशा की तरह करीब हैं। इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। चीन पारंपरिक दोस्ती को आगे बढ़ाने, रणनीतिक संचार को मजबूत करने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, साझा भविष्य के साथ चीन-थाईलैंड समुदाय के निर्माण में अधिक प्रगति प्राप्त करने और क्षेत्र में शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि में योगदान करने के लिए थाईलैंड के साथ काम करने के लिए तैयार है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2026 : कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी? जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें