Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग में महिलाओं के “आधे आकाश” को थामने की भूमिका और अधिक स्पष्ट हुई

September 6, 2025

शीत्सांग में महिलाओं के “आधे आकाश” को थामने की भूमिका और अधिक स्पष्ट हुई

शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश महिला संघ की प्रमुख ने 5 सितंबर को कहा कि शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना के बाद से अब तक के 60 वर्षों में शीत्सांग ने महिलाओं और बच्चों के कार्यों के विकास में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। महिलाओं और बच्चों के वैध अधिकारों और हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की गई है, उनके स्वास्थ्य स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उनकी शिक्षा के अधिकार की पूरी गारंटी दी गई है और महिलाओं के लिए रोज़गार के पैमाने का निरंतर विस्तार हुआ है। आधे आकाश को थामे रखने वाली महिलाओं की भूमिका और भी स्पष्ट हुई है। यह एक आधुनिक समाजवादी शीत्सांग के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश महिला संघ के दल की सदस्य ली क्वोयिंग ने उस दिन आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि  2024 के अंत तक, शीत्सांग की कुल स्थायी जनसंख्या 37 लाख हो गई, जिसमें 17 लाख 50 हजार महिलाएँ हैं, जो लगभग 47.3% है। शीत्सांग में कार्यरत कुल लोगों में से 40.2% कार्यरत महिलाएँ हैं। शीत्सांग में पेशेवर और तकनीकी कर्मियों में महिलाओं का अनुपात लगातार बढ़ रहा है और महिलाओं की सामाजिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पिछले 60 वर्षों में शीत्सांग में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। शीत्सांग में किसानों व चरवाहों के रहने की जगहों में गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में प्रसव के लिए सब्सिडी हेतु तरजीही नीतियों का कार्यान्वयन जारी है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

ये भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2026 : कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी? जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें