वाराणसी : मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम 9 सितंबर से शुरू हो रही अपनी भारत यात्र के दौरान 11 सितंबर को यहां पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी उसी दिन काशी का दौरा प्रस्तावित है। काशी में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। संभावना है कि इस वार्ता में पर्यटन, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शाी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से सीधे होटल ताज पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य सरकार के कुछ मंत्री करेंगे।
डॉ. मिश्र ने बताया कि रामगुलाम के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शंख, घंटा, घड़यिाल और डमरुओं के साथ काशी की जनता मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करेगी। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उसी दिन शाम को रामगुलाम का काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। वह गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं। श्री रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की यात्र पर रहेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...