Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन ने सलमान खान फाऊंडेशन ‘Being Human’ के सहयोग से बाढ़ग्रस्त इलाकों में भेजीं बोट्स

September 7, 2025

दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन ने सलमान खान फाऊंडेशन ‘Being Human’ के सहयोग से बाढ़ग्रस्त इलाकों में भेजीं बोट्स

जालंधर: दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की ओर से सलमान खान फाऊंडेशन बीइंग ह्यूमन के सहयोग से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए बोट्स रवाना की गईं। बोट्स को दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज, डायरैक्टर श्रीमति वाणी विज, डायरैक्टर नेहा विज और ब्रून एंड बेयर स्किन के टैबी भाटिया ने रवाना किया। इस मौके पर टैबी भाटिया ने बताया कि पंजाब में आई बाढ़ में जहां पॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग व पंजाबी गायक मदद के लिए आगे आ रहे हैं तो वहीं अब बॉलीवुड से भी सलमान खान फाऊंडेशन बीइंग ह्यूमन की ओर से लोगों की सहायता हेतु बोट्स प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि सलमान खान फाऊंडेशन बीइंग ह्यूमन की ओर से 2 लाख रुपए की राहत सामग्री भी दैनिक सवेरा को प्रदान की गई। इस मौके पर हरमीत सिंह, बावर, रणबीर, अंकित, हरीश चौहान, जतिन भगत सहित अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के नांगलोई में बेकाबू DTC बस का कहर: 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें