Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tapah Tropical Storm: तूफान तपाह से हांगकांग में भयंकर तबाही, स्कूल बंद, कई फ्लाइट कैंसिल

September 8, 2025

Tapah Tropical Storm: तूफान तपाह से हांगकांग में भयंकर तबाही, स्कूल बंद, कई फ्लाइट कैंसिल

Tapah Tropical Storm : हांगकांग और पड़ोसी देश चीन के कुछ हिस्सों में ट्रॉपिकल स्टॉर्म तपाह का असर देखा जा रहा है। तेज हवाएं और बारिश के कारण हालात काफी गंभीर बनी हुईं हैं। 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं, लगातार बारिश भी हो रही है। अभी तक भूस्खलन या बाढ़ की कोई खबर नहीं आई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हांगकांग और चीन के शेंजेन शहर में स्कूलों को सम्पूर्ण दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। व्यवसायिक संस्थानों को सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है।

 

परिवहन सेवाओं पर असर
तापाह के कारण परिवहन पर भी असर पड़ा है। फेरी, बसें और ट्रेन जैसी अधिकतर सेवाएं बंद हैं। शहर का मेट्रो रेल सिस्टम अभी काम कर रहा है, लेकिन कम अंतराल पर।

 

हांगकांग मौसम विभाग की चेतावनी
हांगकांग के मौसम विज्ञान कार्यालय ने टाइफून 8 का सिग्नल जारी किया है। यह सिग्नल स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइफून माना जा रहा है। शिक्षा विभाग का कहना है कि सिग्नल कम होने पर व्यवसाय फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन स्कूल पूरे दिन बंद रहेंगे।

 

तपाह धीरे-धीरे हांगकांग से दूर
सोमवार सुबह लानटाउ द्वीप और हवाई अड्डे के आसपास हवाओं की गति 101 किमी/घंटा रही। कुछ समय के लिए हवाओं की गति 151 किमी/घंटा तक बढ़ गई। सुबह 4:55 बजे सबसे कम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तपाह सुबह 8:50 बजे चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के ताईशान में पहुंच गया और अब धीरे-धीरे हांगकांग से दूर जा रहा है।

 

चीन में भी दिखा असर
शेंजेन शहर के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। तूफान के खतरे के कारण सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। दक्षिणी चीन से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रविवार दोपहर तक लगभग 60,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके थे। 100 से अधिक फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें