Vice Presidential election : सीपी राधाकृष्णन को भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुन लिया गया है। NDA समर्थित उम्मीदवार राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन के बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों पर संतोष करना पड़ा। चुनाव के दौरान 15 वोट अमान्य घोषित हुए। संसद के कुल 781 सांसदों में से 13 सांसद वोटिंग में गैरहाजिर रहे, जिनमें BRS के 4, BJD के 7, SAD का 1 और एक निर्दलीय शामिल हैं। अमृतपाल सिंह ने पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं करने की घोषणा की। कुल मतदान प्रतिशत 98.2% रहा। क्रॉसवोटिंग को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिणाम ने एनडीए की पकड़ को मजबूती से दिखा दिया है। राधाकृष्णन जल्द ही उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
उपराष्ट्रपति चुनाव का पूरा गणित यहां समझें-
1. NDA के कुल सांसद – 427
2. विपक्ष के कुल सांसद – 354
3. INDIA ब्लॉक के सांसद – 315
4. इनमें से 39 सांसद ऐसे थे जो ना NDA में थे और ना INDIA ब्लॉक में थे।
5. कुल वोटों की संख्या – 788
6. संसद में रिक्त सांसदों के पद – 7
7. वोटों के लिए उपलब्ध सांसदों की संख्या – 781
8. 39 सांसदों जो ना NDA में थे और ना INDIA ब्लॉक में थे) उनमें से YSRCP के 11 सांसदों ने NDA को वोट किया, इससे NDA की कुल संख्या 438 हो गई।
9. 39 में से अब 28 सांसद बचे।
10. इन 28 में से BJD के 7, अकाली दल का 1, BRS के 4 और एक निर्दलीय सांसद ने किसी को वोट नहीं दिया।
11. अमृतपाल सिंह ने पोस्टल बैलेट के द्वारा बताया कि वो किसी भी उम्मीदवार को वोट नही करेंगे।
12. यानी और 14 सांसदों के वोट कट गए, अब 28 सांसदों में से बचे 14 सांसद।
13. अब इन 14 में से कुछ वोट इनवैलिड होंगे और कुछ NDA को मिले होंगे।
14. इनवैलिड वोटों की संख्या – 15
15. इनवैलिड हुए 15 वोट दोनों ही पक्ष से हुए हैं।
16. इससे साफ़ होता है कि क्रॉस वोटिंग तो हुई है, लेकिन आंकड़े अभी साफ़ नहीं है।
17. NDA उम्मीदवार को मिले 452 वोट, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को मिले 300 वोट