चरखी दादरी। एनएच 334-बी पर सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे ने समसपुर गांव के एक परिवार से उनका सहारा छीन लिया। गांव निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र उर्फ पप्पी बाइक से दादरी से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे 152डी पुल के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को नागरिक अस्पताल दादरी लाया गया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
FIR दर्ज, तलाश शुरू
दादरी सदर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई राज सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई मनजीत ने बताया कि आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
अकेला था परिवार में
गांव के लोगों ने बताया कि नरेंद्र अविवाहित था और खेती-बाड़ी करता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने भाई के साथ रहता था। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...