Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप के शुल्क से चीन में काम कर रही अमरीकी कंपनियों की बिक्री पर पड़ेगा असर : सव्रेक्षण

September 11, 2025

ट्रंप के शुल्क से चीन में काम कर रही अमरीकी कंपनियों की बिक्री पर पड़ेगा असर : सव्रेक्षण

बीजिंग: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क की वजह से चीन में काम कर रही कई अमरीकी कंपनियों को इस साल अपनी बिक्री में गिरावट आने की आशंका है। शंघाई स्थित अमरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी एक वार्षकि सव्रेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है। सव्रेक्षण में शामिल 254 कंपनियों में से लगभग दो-तिहाई ने कहा कि नए शुल्क ने 2025 में उनके चीन परिचालन से अपेक्षित राजस्व को कम कर दिया है। लगभग एक-तिहाई, जिनमें से कई बैंकिंग और अन्य उद्योगों से जुड़ी हैं, उन्हें इन शुल्कों का कोई प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं हैं। ये कंपनियां अमरीका से कोई आयात-निर्यात नहीं करती हैं। अमरीकी प्रशासन ने चीन से आयात पर 30 प्रतिशत का अतिरिक्त कर लगाया है, जबकि मई में दोनों देशों के बीच शुल्क युद्ध को कम करने पर सहमति बनने से पहले इसे एक समय 145 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया था। चीन ने भी अमरीकी आयात पर 10 प्रतिशत कर लगाकर जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें:  मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते देशभर में घट रही LPG सप्लाई, होटल-रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें