Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना शादी पॉपुलर भोजपुरी सिंगर देवी बनीं मां, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

September 11, 2025

बिना शादी पॉपुलर भोजपुरी सिंगर देवी बनीं मां, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

नई दिल्ली। भोजपुरी की मशहूर सिंगर देवी, जिन्हें लोग “मल्लिका ऑफ सुर” के नाम से भी जानते हैं, मां बन गई हैं। उन्होंने बिना शादी के बेटे को जन्म दिया है। दिल्ली एम्स ऋषिकेश अस्पताल में सी-सेक्शन (ऑपरेशन) के जरिए बच्चे का जन्म हुआ। आइये जानते हैं इसे विस्तार से…

IVF तकनीक से पूरी हुई इच्छा
देवी ने सोशल मीडिया पर खुद अपने बेटे की झलक फैंस के साथ शेयर की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आईवीएफ (IVF) तकनीक से यह कदम उठाया। उनके पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि देवी ने करीब सात साल पहले भी यह प्रोसेस ट्राई किया था, लेकिन तब सफलता नहीं मिली थी। इस बार उनकी ख्वाहिश पूरी हो गई।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
देवी ने अपने बेटे का एक प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा – “मेरा बाबू है।” यह पोस्ट सामने आते ही उनके फैंस और चाहने वालों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

समाज को दिया बड़ा संदेश
देवी का यह फैसला समाज की पुरानी सोच को तोड़ने वाला कदम है। उन्होंने आधुनिक तकनीक की मदद से सिंगल मदर बनने का साहस दिखाया। कई फैंस ने उनके इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि देवी कई महिलाओं के लिए प्रेरणा (इंस्पिरेशन) बन गई हैं।

कौन हैं देवी?
देवी बिहार के छपरा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने भोजपुरी लोकगीतों के जरिए खूब पहचान बनाई। अब तक 50 से ज्यादा एल्बम रिकॉर्ड कर चुकी हैं। देवी भोजपुरी गानों में अश्लीलता का विरोध करने के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी के अलावा उन्होंने हिंदी, मैथिली और मगही भाषा के गाने भी गाए हैं।

देवी के लोकप्रिय गाने

-पिया गईले कलकतवा ऐ सजनी

-दिल तुझे पुकारे आजा

-ऐले मोरे राजा

-ओ गोरी छोरी-छोरी

-परदेसिया-परदेसिया

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें