Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2025 CIFTIS उद्घाटित

September 11, 2025

वर्ष 2025 CIFTIS उद्घाटित

वर्ष 2025 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला (सीआईएफटीआईएस) 10 सितंबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। उसी दिन कई थीम फ़ोरम और प्रचार कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। देसी-विदेशी मेहमानों ने कहा कि सीआईएफटीआईएस दुनिया को खुले सहयोग में विश्वास दिलाता है।

सीआईएफटीआईएस के पहले दिन वर्ष 2025 ई-कॉमर्स सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित अतिथियों ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था और वास्तविक अर्थव्यवस्था के एकीकृत विकास का महत्वपूर्ण नोड होने के नाते ई-कॉमर्स न सिर्फ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि लोगों के जीवन की गुणवत्ता उन्नत करने में भी मदद देता है।

वहीं, सीआईएफटीआईएस के थीम फोरम का विषय खुले सहयोग से बेहतर भविष्य बनाना है। इसमें उपस्थित मेहमानों ने कहा कि वैश्विक सेवा व्यापार और सेवा व्यवसाय में सहयोग बढ़ रहा है। डिजिटलीकरण, बुद्धिमत्ता और हरितीकरण की प्रक्रिया तेज हो रही है। सेवा व्यापार आर्थिक वैश्वीकरण के लिए महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन गया है।

उधर, 10 सितंबर को आयोजित वर्ष 2025 अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता सम्मेलन में देसी-विदेशी उपस्थितों ने कहा कि हालांकि अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक वृद्धि के सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन वर्तमान वैश्विक बाजार का आकार अभी भी बढ़ रहा है और विकास के अवसर अधिक हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें