पंजाब डेस्क: फाजिल्का पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित हो रहे एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो विदेशी एजेंटों के संपर्क में रहकर इस अवैध तस्करी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 18 आधुनिक पिस्तौल, 1847 जिंदा कारतूस और 42 मैगज़ीन बरामद की हैं।
इस ऑपरेशन की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान में बैठे संचालकों से निर्देश प्राप्त कर सीमावर्ती इलाकों के जरिए हथियारों की तस्करी कर रहा था।
Acting on a specific tip-off, @FazilkaPolice busts a cross-border weapon smuggling module with links to #Pakistan and arrests two persons backed by foreign-based handlers and recovers 18 pistols, 1847 cartridges & 42 magazines.
Further investigation is underway to trace forward… pic.twitter.com/mGmuqg2Cax
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 12, 2025
डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “हमारे जांबाज़ पुलिस अधिकारियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पंजाब पुलिस सीमा पार से आने वाले खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम और सतर्क है।”
पंजाब पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, फिलहाल इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मॉड्यूल के तार किन-किन स्थानों और लोगों से जुड़े हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि तस्करी के इस नेटवर्क का उपयोग पंजाब और अन्य राज्यों में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से किया जा सकता था।
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमा पार अपराध, आतंकवादी नेटवर्क और संगठित तस्करी से जुड़ी हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए रखे हुए है।
ये भी पढ़ें- AC की कीमतों में होगी बढ़ोतरी: Daikin-Voltas समेत कई कंपनियां बढ़ाएंगी दाम; जानें वजह