Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samsung Galaxy S24 Ultra पर भारी डिस्काउंट, इतनी कम कीमत में मिल रहा प्रीमियम फोन

September 12, 2025

Samsung Galaxy S24 Ultra पर भारी डिस्काउंट, इतनी कम कीमत में मिल रहा प्रीमियम फोन

Samsung Galaxy S24 Ultra : स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S24 Ultra पर अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। 200MP कैमरे और दमदार फीचर्स वाला यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब अपने लॉन्च प्राइस से करीब 70,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होने वाली Big Billion Days Sale में इस फोन को पहली बार 60,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका मिलेगा। यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, जबकि फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स को सेल के ऑफर्स 22 सितंबर से ही मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप प्रीमियम फीचर्स वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days Sale आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। आइए खबर को विस्तार से जानते है…

70,000 रुपये तक की बचत

Samsung Galaxy S24 Ultra को भारत में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके अन्य वेरिएंट 12GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB क्रमशः 1,39,999 रुपये और 1,59,999 रुपये में उपलब्ध थे। अब Flipkart के Big Billion Days सेल में यह स्मार्टफोन सिर्फ 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। यानी ग्राहक इस फोन को खरीदकर लगभग 70,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं।

हालांकि, बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त डिस्काउंट की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि खरीदारी के दौरान इंस्टैंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसी आकर्षक डील्स भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

जानें इसके दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Ultra अपने फीचर्स के मामले में बेहद पावरफुल है। इसमें 6.8 इंच का 2x Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल्स और स्मूद स्क्रॉलिंग का अनुभव प्रदान करता है। फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

इस फोन में S-Pen का भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह नोट्स लेने और क्रिएटिव कामों के लिए आदर्श बनता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा और सॉफ्टवेयर

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 10MP का चौथा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित OneUI 6 पर चलता है, जो स्मूद और लेटेस्ट यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें