Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking: नेपाल में चुनाव की नई तारीख का हुआ ऐलान, 5 मार्च 2026 से पहले होंगे चुनाव

September 13, 2025

Big Breaking: नेपाल में चुनाव की नई तारीख का हुआ ऐलान, 5 मार्च 2026 से पहले होंगे चुनाव

Nepal Election काठमांडू: नेपाल में बढ़ते जनआंदोलन और राजनीतिक अस्थिरता के बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अगले आम चुनाव की तारीख 5 मार्च 2026 तय कर दी है। बता दें कि देशभर में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और हाल में लगाए गए सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद यह फैसला लिया गया।

राष्ट्रपति पौडेल के इस कदम के साथ ही नेपाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। कार्की आगामी चुनावों तक अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगी और निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभाएंगी।

कुल 275 सीटों के लिए होगा मतदान

नेपाल की प्रतिनिधि सभा की कुल 275 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें से 165 सदस्य प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के तहत और 110 सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से चुने जाएंगे। चुनाव की इस प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना अंतरिम सरकार की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

विरोध प्रदर्शन और पृष्ठभूमि

पिछले कुछ हफ्तों में नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई बड़े शहरों में युवाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए। सोशल मीडिया प्रतिबंध, राजनीतिक सिफारिशों पर आधारित नियुक्तियों और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर देश भर में असंतोष फैला। इन विरोध प्रदर्शनों में कई लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए। लगातार बढ़ते दबाव के चलते सरकार को संसद भंग कर अंतरिम सरकार का गठन करना पड़ा।

अंतरिम सरकार की प्राथमिकताएँ

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता, शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें