ENG vs SA, 2nd T20I : मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रिकेट इतिहास का बड़ा कारनामा कर दिखाया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 304 रन बना डाले। फुल मेंबर नेशन के खिलाफ 300 से ज्यादा रन बनाने वाली इंग्लैंड दुनिया की पहली टीम बन गई।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े टीम स्कोर
344/4 – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया (नैरोबी, 2024)
314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया (हांग्जो, 2023)
304/2 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (मैनचेस्टर, 2025)
297/6 – भारत बनाम बांग्लादेश (हैदराबाद, 2024)
286/5 – जिम्बाब्वे बनाम सेशेल्स (नैरोबी, 2024)
फिल सॉल्ट और जोस बटलर का तूफानी खेल
इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक पारी की शुरुआत ओपनरों ने आक्रामक अंदाज में की। फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने पावरप्ले में ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और केवल 6 ओवरों में 100 रन जोड़ दिए। इंग्लैंड 5.5 ओवर में 100 रन पूरे करने वाली फुल मेंबर नेशन के खिलाफ सबसे तेज टीम बन गई। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2023 में 5.3 ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी।
फिल सॉल्ट ने अपनी आतिशी पारी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने मात्र 60 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। कप्तान जोस बटलर ने भी 30 गेंदों पर 83 रन जड़े। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 180 से ज्यादा रन जोड़े, जिसने इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की निराशाजनक बल्लेबाजी
304 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम दबाव में पूरी तरह बिखर गई। टीम 16.1 ओवर में केवल 158 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि सैम करन, लियाम डॉसन और विल जैक्स ने 2-2 विकेट झटके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...