Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

धूरी रेलवे ओवर ब्रिज का प्रोजैक्ट के बारे में मुख्यमंत्री को पता है, वह क्यों रुका है : रवनीत बिट्टू

September 14, 2025

धूरी रेलवे ओवर ब्रिज का प्रोजैक्ट के बारे में मुख्यमंत्री को पता है, वह क्यों रुका है : रवनीत बिट्टू

चंडीगढ़: केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर पलटवार करते हुए कहा कि धूरी रेलवे ओवर ब्रिज की तब तक मंजूरी नहीं दी जाएगी, जब तक पंजाब सरकार दोराहा तथा दूसरे रेलवे ओवर ब्रिजों को मंजूरी नहीं देता। बिट्टू ने कहा कि दोराहा के रेलवे ओवर ब्रिज के लिए केंद्रीय रेलवे विभाग ने 75 करोड़ रुपए जारी किए हुए हैं, लेकिन पंजाब सरकार उस ब्रिज के लिए मंजूरी नहीं दे रही और वह प्रोजैक्ट रुका पड़ा है। क्योंकि वहां का एक एसडीओ फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री और पंजाब के दूसरे अधिकारियों को भलिभांति है।

बिट्टू ने कहा कि वह धूरी के लोगों को अपील करते हैं कि उनका ओवर ब्रिज उसी दिन मंजूर हो जाएगा, जब उन्होंने पंजाब सरकार से दोराहा तथा दूसरे रेलवे ओवर ब्रिजों की प्रवानगी दिला दी। बिट्टू ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री कह रहे थे कि वह बिट्टू से डिबेट करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अब वह डिबेट करने से भाग गए हैं और यह बहुत हैरानी वाली बात है। बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री को पता है कि मेरी दिल्ली रेलवे मंत्रलय में कितनी पावर है।

बिट्टू ने कहा कि मेरी गैरहाजिरी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रेलवे मंत्री को मिलने की अपने अधिकारियों के जरिये कई बार कोशिश की है, लेकिन रेलवे मंत्री ने भगवंत मान तथा उसके अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया था कि जितनी देर रवनीत सिंह बिट्टू मीटिंग में नहीं बैठेगा, उतनी देर पंजाब सरकार के साथ कोई मीटिंग संभव नहीं है। बिट्टू ने कहा कि मेरे पास तो पावर है, लेकिन भगवंत मान का हरी स्याही वाला पैन दिल्ली की केजरीवाल की टीम ने अपने पास रखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें