Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल: सैर के दौरान एमबीबीएस डॉक्टर को स्कूटी सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक, PGI चंडीगढ़ रेफर

September 15, 2025

कैथल: सैर के दौरान एमबीबीएस डॉक्टर को स्कूटी सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक, PGI चंडीगढ़ रेफर

कैथल | जींद- कैथल रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई, जबकि उसका भतीजा मामूली रूप से घायल हो गया। यह हादसा किठाना गांव के पास उस समय हुआ, जब दोनों बाइक सवार गांव पेगा से लौट रहे थे।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो रोहेड़ा गांव का निवासी था और किठाना में एचडीएफसी बैंक के पास एक बाइक रिपेयर की दुकान चलाता था। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

शिकायत के अनुसार, मनीष का भतीजा नसीब 12 सितंबर की शाम को मनीष के साथ किसी निजी काम के सिलसिले में पेगा गांव गया था। वापसी के दौरान जब वे दोनों किठाना गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष और उसका भतीजा दोनों सड़क पर गिर पड़े। मनीष को सिर में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

राहगीरों की मदद से घायल मनीष को तुरंत शाह अस्पताल, कैथल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में, अंबाला के पास पहुंचते ही मनीष ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिजन उसे वापस कैथल सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मनीष अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बेटे को छोड़ गया है। जैसे ही हादसे की खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी को बेसुध हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा।

वहीं, मृतक के परिजनों ने राजौंद थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें