Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

HARYANA NEWS: हिसार हवाई अड्डे से जल्द शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

September 15, 2025

HARYANA NEWS: हिसार हवाई अड्डे से जल्द शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

हरियाणा डेस्क। हरियाणा के हिसार जिले में स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार हो रहा है। सरकार ने हिसार से दुबई के लिए कार्गो सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इस संबंध में नागरिक उड्डयन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जानकारी दी।

पी. कुमार ने बताया कि दुबई के लिए प्रस्तावित उड़ान, हिसार हवाई अड्डे से हरियाणा की पहली अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ान होगी। फिलहाल राज्य सरकार इस विषय पर केंद्र सरकार से दिल्ली में बातचीत कर रही है।

 

हिसार-जयपुर हवाई मार्ग की शुरुआत
हाल ही में, 12 सितंबर (शुक्रवार) को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार हवाई अड्डे से जयपुर के लिए उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया था।

 

हरियाणा में आधुनिक कनेक्टिविटी का कदम
मुख्यमंत्री सैनी ने इस नई उड़ान की शुरुआत को हरियाणा के विकास और क्षेत्रीय एकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में विमानन क्षेत्र में बढ़ती पहचान, आत्मनिर्भर, प्रगतिशील और समावेशी भविष्य की नींव रखेगी।

 

सीएम ने कहा- हरियाणा नागरिक उड्डयन में अपनी पहचान बना रहा
सैनी ने यह भी कहा कि हरियाणा परंपरागत रूप से कृषि प्रधान राज्य रहा है, लेकिन अब राज्य ने हवाई संपर्क बढ़ाकर नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 से नागरिक उड्डयन विकास सरकार की प्राथमिकता रही है।

 

इससे पहले पीएम मोदी ने अयोध्या के लिए उड़ान शुरू की थी
इस साल की शुरुआत में, 14 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल की आधारशिला भी रखी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें