चंडीगढ़: चंडीगढ़ रेडी-पड़ी यूनियन और स्ट्रीट वैंडर्स ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम चंडीगढ़ मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी तथा चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव वसीम मीर मौके पर पहुंचे और वैंडर्स को पूरा समर्थन दिया। यूनियन के अध्यक्ष राममिलन गोड़ ने वैंडर्स की प्रमुख समस्याओं को पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी के सामने रखा। समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए पार्षद गुरप्रीत सिंह गपी ने वैंडर्स को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को आगामी नगर निगम हाउस मीटिंग में जरूर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे अत्यंत आवश्यक हैं और उन्हें प्राथमिकता के साथ रखा जाएगा।
पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने वैंडर्स से यह भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में गैर-कानूनी वैंडर्स का विरोध करें ताकि सभी का काम व्यवस्थित रूप से चल सके और भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वे हमेशा वैंडर्स के साथ खड़े हैं और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी भी गरीब और मेहनतकश लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं। यह मामला सांसद के सामने भी रखा जाएगा। धरना-प्रदर्शन के उपरांत पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, कांग्रेस महासचिव वसीम मीर, यूनियन अध्यक्ष राममिलन गोड़ तथा अन्य वैंडर्स ने मिलकर ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम चंडीगढ़ हिमांशु को वैंडर्स की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
ये भी पढ़ें- जालंधर थाने में ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद
मेष: दिन शुभ रहेगा...