
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है, जिससे प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर का परिसर पानी में डूब गया। बता दें कि मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे से ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया था और कुछ ही घंटों में पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया। हालांकि मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है और अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
पुजारी ने बताया कि इस तरह की स्थिति कई वर्षों बाद देखने को मिली है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नदियों और जलधाराओं के आसपास न जाएं, क्योंकि पानी का बहाव तेज है और खतरा बना हुआ है। आसपास के इलाकों में भी पानी भरने से कई जगहों पर नुकसान की सूचना है।
#WATCH | Uttarakhand | Tamsa river in spate and Tapkeshwar Mahadev temple inundated as heavy rainfall lashes Dehradun.
Temple priest Acharya Bipin Joshi says, “The river started flowing heavily since 5 AM, the entire temple premises were submerged… This kind of situation had… pic.twitter.com/4E6PhKBM6K
— ANI (@ANI) September 16, 2025
मुख्यमंत्री ने दी राहत कार्यों की जानकारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारी वर्षा से कुछ दुकानों को नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हैं और हालात पर स्वयं निगरानी रख रहे हैं।
देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 16, 2025
स्कूलों में छुट्टी, लोगों को सतर्क रहने की अपील
भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
VIDEO | Uttarakhand: Roads near the IT Park have been flooded. Visuals show a vehicle submerged and commuters stranded.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/EO2WPt6f2r
— Press Trust of India (@PTI_News) September 16, 2025
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून में आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
#WATCH | Uttarakhand | The Chandrabhaga River in Rishikesh has been in spate since this morning, causing water to reach the highway. Three people stranded in the river were rescued by the SDRF team, while several vehicles remain stuck in the water: SDRF
(Video Source: SDRF) pic.twitter.com/iOWiF1Wnxh
— ANI (@ANI) September 16, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...