चरखी दादरी, 16 सितंबर: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में पुलिस ने एक संभावित अपराध को समय रहते विफल करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव भागवी निवासी आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार, रविवार को CIA दादरी की टीम — हेड कांस्टेबल अमित, ASI नरेंद्र, सिपाही सुधीर और कुलदीप — गांव आदमपुर में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल अमित को गुप्त सूचना मिली कि आशीष उर्फ आशु, जो कि अवैध हथियार के साथ है, दादरी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित मंदोली पुल के नीचे संदिग्ध हालत में खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
क्या मिला आरोपी के पास?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई, जिसमें एक कारतूस लोड था। पुलिस ने तुरंत हथियार को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी आशीष को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी हथियार के साथ कहां और क्यों जा रहा था, और क्या इसके पीछे कोई गिरोह या बड़ी साजिश थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...