Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल: ढांड रोड के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला थाना पुलिस की गुप्त रेड में 4 गिरफ्तार

September 16, 2025

कैथल: ढांड रोड के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला थाना पुलिस की गुप्त रेड में 4 गिरफ्तार

कैथल, 16 सितंबर: हरियाणा के कैथल जिले में स्थित ढांड रोड के एक नामी होटल में चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके से दो युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह रेड महिला थाना एसएचओ वीना के नेतृत्व में की गई। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने सादे कपड़ों में होटल पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही दो कमरों में मौजूद युवक और युवतियां रंगे हाथों पकड़े गए।

होटल में चल रहा था संदिग्ध धंधा

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि पकड़ी गई युवतियां कैथल की नहीं हैं। उन्हें जिले से बाहर से बुलाकर होटल में कथित रूप से अनैतिक कार्यों में लगाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, युवतियों को इस काम के बदले तयशुदा रकम दी जाती थी।

महिला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, होटल मालिक रेड के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है और उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।पुलिस जांच जारी

एसएचओ वीना ने पुष्टि की है कि मामले में अभी और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और क्या यह नेटवर्क अन्य जिलों तक फैला हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें