Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACS अफसर नूपर बोरा गिरफ्तार, जानें क्या है घर से 90 लाख कैश व करोड़ों के आभूषण जब्त होने वाला कांंड

September 16, 2025

ACS अफसर नूपर बोरा गिरफ्तार, जानें क्या है घर से 90 लाख कैश व करोड़ों के आभूषण जब्त होने वाला कांंड

नेशनल डेस्क। असम सिविल सेवा (ACS) की अधिकारी नूपुर बोरा को सोमवार को पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके घर और अन्य ठिकानों से करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण बरामद किए। आइये जानते हैं इसे विस्तार से..

 92 लाख नकद और 1 करोड़ रुपये के जेवरात जब्त
मुख्यमंत्री की स्पेशल विजिलेंस टीम ने गुवाहाटी स्थित उनके घर से लगभग 92 लाख रुपये नकद और करीब 1 करोड़ रुपये के जेवरात जब्त किए। इसके अलावा बारपेटा जिले में उनके किराए के घर से करीब 10 लाख रुपये नकद मिले। फिलहाल पुलिस नूपुर बोरा से पूछताछ कर रही है।

Image

कौन हैं नूपुर बोरा?

-जन्म: 31 मार्च 1989

-जिला: असम का गोलाघाट

-शिक्षा: गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक, कॉटन कॉलेज से पढ़ाई

-करियर: सिविल सेवा में आने से पहले DIET (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में लेक्चरर थीं।

-वर्तमान पद: कामरूप जिले के गोरोइमारी में सर्किल ऑफिसर

क्या हैं आरोप?
नूपुर बोरा पर आरोप है कि उन्होंने सिर्फ 6 साल की नौकरी में ही अपनी आय से कहीं ज्यादा संपत्ति अर्जित कर ली। जांच टीम ने बोरा के सहयोगी लाट मंडल सुरजीत डेका के घर पर भी छापा मारा। सुरजीत डेका बारपेटा के राजस्व सर्किल कार्यालय में काम करते हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने नूपुर बोरा की मदद से बारपेटा में जमीन खरीदी।

Image

सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने दी ये प्रतिक्रिया
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि नूपुर बोरा पर छह महीने से निगरानी रखी जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बोरा बारपेटा राजस्व सर्किल में तैनात थीं, तो उन्होंने पैसों के बदले हिंदुओं की जमीन संदिग्ध लोगों को ट्रांसफर की। सीएम ने साफ कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी आरोपी को राहत नहीं मिलेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें