Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध नशियां विरुद्ध के 199वें दिन पंजाब पुलिस ने 395 जगहों पर की छापेमारी; 86 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

September 16, 2025

युद्ध नशियां विरुद्ध के 199वें दिन पंजाब पुलिस ने 395 जगहों पर की छापेमारी; 86 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा छेड़े गए नशे के खिलाफ अभियान “युद्ध नाशियां विरुद्ध” को लगातार 199वें दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने मंगलवार को 359 जगहों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 75 एफआईआर दर्ज कर 86 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 199 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 29,804 हो गई है।

छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 21.1 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम ओइपम, 254 किलोग्राम अफीम की भूसी, 1156 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 500 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का आग्रह किया है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में एक पाँच सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।

68 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1100 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों वाली 150 से ज़्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है। पुलिस टीमों ने दिन भर चले अभियान के दौरान 395 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की है।

राज्य सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ अभियान के तहत आज 56 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें