लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। वहींं, तबादला सूची जारी करते हुए 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। इससे पहले बुधवार देर रात 13 डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) और 44 एएसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) का भी ट्रांसफर किया गया था।

किन जिलों में बदले गए एसपी?
-जय प्रकाश सिंह – पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा लखनऊ से ट्रांसफर होकर अब उन्नाव के एसपी बने।
-संजय सुमन – अलीगढ़ के एसएसपी थे, अब देवरिया के एसपी बनाए गए।
-नीरज कुमार जादौन – हरदोई के एसपी थे, अब अलीगढ़ के एसएसपी होंगे।
-अशोक कुमार मीना – सोनभद्र के एसपी थे, अब हरदोई के एसपी बनाए गए।
-अभिषेक वर्मा – एसपी रेलवे, आगरा से ट्रांसफर होकर अब सोनभद्र के एसपी होंगे।
-दीपक भूकर – उन्नाव के एसपी थे, अब प्रतापगढ़ के एसपी बनाए गए।
-डॉ. अनिल कुमार-।। – प्रतापगढ़ के एसपी थे, अब आजमगढ़ के एसएसपी की जिम्मेदारी मिली।
-केशव कुमार – अंबेडकरनगर के एसपी थे, अब कुशीनगर के एसपी होंगे।
-अभिजीत आर. शंकर – औरैया के एसपी थे, अब अंबेडकरनगर के एसपी बनाए गए।
-अभिषेक भारती – प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में उपायुक्त थे, अब औरैया के एसपी होंगे।
क्यों किए गए ये तबादले?
सरकार के सूत्रों का कहना है कि हाल ही में कुछ जिलों से अपराध और अराजकता बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे थे। इसी को देखते हुए सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारियों के तबादले किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार साफ कर चुके हैं कि अपराध और अराजकता पर उनकी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस विभाग में यह फेरबदल उसी नीति का हिस्सा है। सरकार का साफ संदेश है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...