
हाल ही में मैड्रिड आर्थिक और व्यापार वार्ता के दौरान, चीन और अमेरिका ने टिकटॉक से जुड़े मुद्दों को ठीक से हल करने के लिए एक बुनियादी ढाँचे पर सहमति बनाई, जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह उपलब्धि न केवल दोनों पक्षों के एक-दूसरे की ओर बढ़ने के प्रयासों में एक बड़ी सफलता है, बल्कि चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक सम्बंधों को स्थिर करने में भी महत्वपूर्ण गति प्रदान करती है।
चीनी कंपनी डॉयिन का विदेशी संस्करण टिकटॉक, कई वर्षों से अमेरिका में संचालित है और उपयोगकर्ताओं द्वारा पसंद किया जाता है। यह लगातार स्थानीय नियमों का पालन करता है, इसका डेटा अमेरिका में संग्रहीत है और सिंगापुर में बैकअप किया जाता है। हालाँकि, कुछ अमेरिकी राजनेताओं ने “राष्ट्रीय सुरक्षा” का हवाला देते हुए, लंबे समय तक और दुर्भावनापूर्ण तरीके से इसे दबाया है, यहाँ तक कि “बेचो या प्रतिबंध” कानून पर भी ज़ोर दिया है, जिसका अमेरिकी उपयोगकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है। इस बार, दोनों पक्षों ने कंपनी की इच्छाओं और बाज़ार सिद्धांतों का सम्मान करते हुए, डेटा सुरक्षा सौंपने और एल्गोरिथम बौद्धिक संपदा लाइसेंसिंग के माध्यम से एक आम सहमति बनाई है। यह न केवल टिकटॉक मुद्दे का एक व्यावहारिक समाधान प्रदान करता है, बल्कि असहमति के मुद्दों पर चीन और अमेरिका के बीच सहयोग की संभावना को भी दर्शाता है।
वार्ता के परिणाम ने चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक सम्बंधों की पारस्परिक रूप से लाभकारी और जीत वाली प्रकृति की पुष्टि की। आम सहमति पर पहुंचने के लिए चीन की सहमति दोनों पक्षों के हितों के आंकलन पर आधारित थी। अमेरिका द्वारा प्रासंगिक विधेयकों के कार्यान्वयन की समय सीमा को बार-बार बढ़ाना और व्हाइट हाउस में टिकटॉक अकाउंट खोलना भी अमेरिकी बाजार में टिकटॉक के महत्व को रेखांकित करता है। जैसा कि विश्लेषकों ने बताया है, यह ढांचा चीन और अमेरिका के बीच तकनीकी आदान-प्रदान और बाजार के खुलने के लिए परिस्थितियां बनाता है। यह चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने, निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने और वाणिज्यिक वार्ता के तर्क का सम्मान करने की चीन की सैद्धांतिक स्थिति को भी प्रदर्शित करता है। चीन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह कानून के अनुसार प्रौद्योगिकी निर्यात और अन्य मामलों की समीक्षा और अनुमोदन करेगा और बाजार सिद्धांतों के आधार पर कंपनियों के बीच समान परामर्श का लगातार समर्थन करता है।
यह ध्यान देने योग्य है कि वर्तमान वैश्विक आर्थिक विकास गति अपर्याप्त है, और संरक्षणवाद प्यास बुझाने के लिए ज़हर पीने के समान है। चार व्यापार वार्ताओं में कई सहमतियों पर पहुँचने के बावजूद, अमेरिका ने हाल ही में सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में चीन के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया है, जो इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हानिकारक है। आगे बढ़ते हुए, अमेरिका को चीनी कंपनियों के लिए वास्तव में एक खुला, निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण व्यावसायिक वातावरण प्रदान करना होगा और अपने अनुचित प्रतिबंधों और दमन को रोकना होगा।
यह आम सहमति तो बस एक शुरुआत है। दोनों पक्षों को बातचीत जारी रखनी चाहिए और परिणाम दस्तावेज़ को मंज़ूरी देनी चाहिए। दोनों नेताओं द्वारा प्राप्त आम सहमति को लागू करके, एक-दूसरे के साथ मिलकर, और परामर्श के कठिन परिणामों की संयुक्त रूप से रक्षा करके ही हम चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक सम्बंधों के स्वस्थ, स्थिर और सतत् विकास को बढ़ावा दे सकते हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था में और अधिक निश्चितता ला सकते हैं।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)