Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांसद गुरजीत सिंह औजला की देखरेख में धुसी का बांध निर्माण कार्य संपन्न

September 20, 2025

सांसद गुरजीत सिंह औजला की देखरेख में धुसी का बांध निर्माण कार्य संपन्न

अमृतसर: अमृतसर के सांसद श्री गुरजीत सिंह औजला की देखरेख और प्रयासों से गाँव घोनेवाल से माछीवाला तक धुसी के बांध को मजबूत करने का कार्य आज सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इस सेवा अभियान में संत बाबा सेवा सिंह जी सरहाली साहिब वालों का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशों से भी संगत पहुंची और तन-मन-धन से सेवा निभाई।

सांसद औजला ने स्वयं बांध स्थल पर पहुँचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संगत को धन्यवाद करते हुए कहा कि कठिन समय में सभी का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने संत महापुरुषों और संगत की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही यह बड़ा कार्य संभव हो सका। यह सेवा क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ संगत की एकजुटता और आपसी सहयोग का प्रतीक है। सांसद औजला ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें: सूखेपन और कमजोरी से परेशान? Vata प्रकृति वालों के लिए खास आहार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें