Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

बार-बार झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत : CM Nayab Singh Saini

September 21, 2025

बार-बार झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत : CM Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में झूठ व भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उनके चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप झूठे और भ्रामक हैं। वे बार-बार बिना तैयारी के जनता के सामने आते हैं और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली बातें करते हैं। बार-बार झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत बन गई है। आज कांग्रेस खोखली हो चुकी है, कांग्रेस पर जनता को विश्वास नहीं रहा। मुख्यमंत्री आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि घुसपैठियों और शहरी नक्सलियों को बचाने के लिए ही राहुल गांधी और कांग्रेस झूठे और निराधार आरोप लगा रही है। कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य लोकतंत्र में विश्वास को तोड़ना, अशांति पैदा करना और भारत को अस्थिर करना है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की रक्षा करती है और कांग्रेस घुसपैठियों की।

ये भी पढ़ें: सूखेपन और कमजोरी से परेशान? Vata प्रकृति वालों के लिए खास आहार 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें