Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

TikTok के लिए अमरीका-चीन में समझौता, अगले साल चीन जाएंगे ट्रंप

September 21, 2025

TikTok के लिए अमरीका-चीन में समझौता, अगले साल चीन जाएंगे ट्रंप

वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर बात की जिसमें दोनों के बीच टिकटॉक को लेकर समझौता, द्विपक्षीय व्यापार तथा कई अन्य मुद्दों पर सहमति बनी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रथ पर इस वार्ता को सफल बताते हुए कहा कि दोनों नेता इस साल अक्तूबर के अंत में दक्षिण कोरिया में होने वाले एपेक शिखर बैठक में मुलाकात करेंगे। इसके बाद अगले साल की शुरुआत में अमरीकी राष्ट्रपति चीन का दौरा करेंगे और बाद में चीनी राष्ट्रपति भी अमरीका आएंगे।

अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में लिखा, चीन के राष्ट्रपति शी के साथ काफी सफल बातचीत हुई। हमने व्यापार, फेनटानिल, रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई समाप्त करने और टिकटॉक समझौते समेत कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण प्रगति की। उन्होंने टिकटॉक समझौते को मिली मंजूरी की सराहना की। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते के तहत टिकटॉक का अमरीकी कारोबार कथित तौर पर अमरीकी निवेशकों के एक समूह को बेचा जाएगा। चीनी कंपनी बाइटडांस द्वारा संचालित टिकटॉक को अमरीका ने पहले ही बता दिया था कि उसे अपना अमरीकी परिचालन बेचना होगा, अन्यथा वहां कारोबार समेटना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: सूखेपन और कमजोरी से परेशान? Vata प्रकृति वालों के लिए खास आहार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें