Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेन यिछिन ने तीसरी राष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता में भाग लिया

September 21, 2025

शेन यिछिन ने तीसरी राष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता में भाग लिया

तीसरी चीन राष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता 19 सितंबर को ह नान प्रांत के जेंगज्यो शहर में उद्घाटित हुई। चीनी स्टेट कांसुलर शेन यिछिन ने उद्घाटन की घोषणा की और रोज़गार कार्य की जाँच की।

उन्होंने रोज़गार और कुशल कार्मिक कार्य पर महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देशों का गहन अध्ययन और कार्यान्वयन करने, स्थिर रोज़गार को प्राथमिकता देने, कुशल कार्मिक प्रशिक्षण को और अधिक गहनता से मज़बूत करने और उच्च-गुणवत्ता वाले पूर्ण रोज़गार को बेहतर ढंग से बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

20 तारीख को शेन यिछिन ने प्रतियोगिता के कौशल प्रदर्शन और विनिमय क्षेत्र और विनिर्माण, परिवहन और सेवाओं जैसे प्रतियोगिता कार्यक्रमों को देखा। उन्होंने कहा कि विभिन्न व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिताओं का व्यापक आयोजन करके कुशल कार्मिक प्रशिक्षण के स्तर में निरंतर सुधार करना आवश्यक है।

शेन यिछिन ने कॉर्पोरेट रोजगार, व्यावसायिक कौशल सुधार प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता सेवाओं और प्रमुख समूहों के रोजगार के बारे में जानने के लिए उद्यमों, रोजगार और उद्यमिता सेवा केंद्रों और उद्यमशीलता इनक्यूबेटरों का भी दौरा किया।

ये भी पढ़ें: चिराग पासवान को बिहार का अगला CM बनाने की उठी मांग, BJP कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें