कोलकाता में कार्यवाहक चीनी महावाणिज्य दूत श्री छिन योंग ने हाल ही में चीन–भारत सांस्कृतिक आदान–प्रदान और मैत्री के समर्पित समर्थक, श्री रविशंकर बसु से मुलाकात की ।
ध्यान रहे चीन रेडियो इंटरनेशनल (CRI, अब CGTN रेडियो) के लंबे समय से श्रोता और प्रशंसक, श्री बसु 35 वर्षों से भी अधिक समय से भारत–चीन मैत्री को बढ़ावा बढ़ावा देने और विस्तारित करने के लिए कार्यरत हैं। चाइना–इंडिया फ्रेंडशिप क्लब– न्यू हराइजन रेडियो लिस्नर्स क्लब (NHRLC) के संस्थापक के रूप में, उन्होंने चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) के अंतर्गत CRI और अन्य चीनी ऑनलाइन मीडिया को भारत के पश्चिम बंगाल के दूरदराज के ग्रामीण लोगों तक पहुँचने में मदद की है। कोलकाता में कार्यवाहक महावाणिज्य दूत, श्री छिन योंग ने बसु के प्रयासों की तहे दिल से सराहना की है।
रविशंकर बसु , बंगाली, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं, उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एक छोटे से गाँव में रहते हैं जहाँ वे स्थानीय छात्रों को कम खर्च में अंग्रेजी की ट्यूशन पढ़ाते हैं। वे एक छोटे से गाँव में रहते हैं। हालाँकि, वे अपना अधिकांश समय अपने चीन–भारत मैत्री क्लब और सीजीटीएन, चाइना फोकस जैसे चीनी मीडिया संस्थानों के लिए लेख लिखने में बिताते हैं।
हाल ही में, बसु ने भारत–चीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर दो लेख लिखे, जिसने कार्यवाहक महावाणिज्य दूत छिन का ध्यान आकर्षित किया। कार्यवाहक महावाणिज्य दूत ने बसु को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया, जहाँ कौंसल श्री पाई एन (Mr. Bai An), वाईस कौंसल सुश्री ली शुयू (Ms. Li Shuyue) और एनएचआरएलसी की सांस्कृतिक सचिव सुश्री मनीषा चक्रवर्ती भी उपस्थित थीं।
“मैंने पहली बार 1985 के अंत में अपने शॉर्टवेव रेडियो पर सीआरआई–कार्यक्रम सुना था और तब से मैं हर दिन सीआरआई के अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली कार्यक्रम सुनता आ रहा हूँ,” उन्होंने कहा। उन्होंने बताया कि सीआरआई–कार्यक्रम उनके एनएचआरएलसी रेडियो क्लब की स्थापना की मुख्य प्रेरणा था, जिसके अब 60 से ज़्यादा सदस्य भारत और चीन के बीच मैत्री को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है।
कार्यवाहक महावाणिज्य दूत श्री छिन ने जमीनी स्तर पर किए गए उनके सभी प्रयासों के लिए श्री बसु का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं चीन के प्रति आपके प्रेम और कार्य से बहुत प्रभावित हूँ। चीन–भारत मैत्री के लिए आपने जो किया है, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूँ। मैं ईमानदारी से कामना करता हूँ कि आप और आपका क्लब स्थानीय लोगों को और प्रेरित करें और आने वाले दिनों में चीन–भारत मैत्री को और मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।”
प्रशंसा के प्रतीक के रूप में, कार्यवाहक महावाणिज्य दूत छिन ने चीनी मध्य–शरद उत्सव से पहले बसु को चीनी मून केक का एक पैकेट और उनके चीन–भारत मैत्री क्लब, जो वंचित छात्रों को निःशुल्क निजी शिक्षण प्रदान करता है, को कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
ये भी पढ़ें: चिराग पासवान को बिहार का अगला CM बनाने की उठी मांग, BJP कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर
मेष: दिन शुभ रहेगा...