Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM सैनी का ऐलान: अब हरियाणा के हर घर में लगेंगे फल, सरकार बांटेगी 55 हजार पौधे

September 22, 2025

CM सैनी का ऐलान: अब हरियाणा के हर घर में लगेंगे फल, सरकार बांटेगी 55 हजार पौधे

हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर घर छांव-हर घर फल योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के 22 जिलों के 110 गांवों में 55000 फलदार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 6 व्यक्तियों को पौधे प्रदान किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने देशी गायों के संरक्षण और विकास तथा मुर्राह विकास योजना के अंतर्गत 50 पुशपालकों को 40 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि के डमी चेक का भी वितरण किया। साथ ही, 75 महिला उद्यमियों को डेयरी स्थापना स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। वे हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय HAU के मेला ग्राउंड में 2 दिवसीय रबी कृषि मेले के शुभारंभ अवसर पर शामिल हुए थे।

एचएयू में छात्रावास का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी कृषि उद्यमिता स्थल का उद्घाटन किया। इसके अलावा, कल्पना चावला महिला छात्रावास और देवी अहिल्या बाई होलकर महिला छात्रावास का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री सैनी ने रविवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मेला ग्राउंड में कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों का आह्वान किया कि कृषि में विविधीकरण को अपनाएं तथा मोटे अनाज की पैदावार को प्राथमिकता दें।

मत्स्य पालन में आगे बढ़ रहा हरियाणा : कृषि मंत्री
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा चारों प्रमुख कृषि क्षेत्रों खेती, बागवानी, मत्स्य पालन और पशुपालन में देश में अग्रणी है। बिना समुद्र तट वाले 17 राज्यों में हरियाणा मत्स्य पालन में दूसरे स्थान पर है। राज्य की प्रसिद्ध मुर्रा और साहीवाल नस्ल विश्व स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। वहीं, गन्नौर में 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रही अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी हरियाणा को वैश्विक बाजार से जोड़ेगी।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, हकृवि कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, बागवानी विभाग से अर्जुन सैनी, नगराधीश हरिराम, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री अनूप धानक, हिसार जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी सहित अनेक गणमान्य नेता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: चिराग पासवान को बिहार का अगला CM बनाने की उठी मांग, BJP कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें