Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में नवरात्रि की धूम, बाजारों में लौटी रौनक, माता के आगमन की तैयारी जोरों पर

September 22, 2025

जम्मू में नवरात्रि की धूम, बाजारों में लौटी रौनक, माता के आगमन की तैयारी जोरों पर

जम्मू Navratri : जम्मू के बाजारों में नवरात्रि का उन्माद छा गया है। मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। चुनरी, नारियल, मां की फोटो और पूजा सामग्री की खरीदारी में व्यस्त भक्तों के बीच रौनक लौट आई है, जो इस पावन पर्व की शुरुआत का संकेत दे रही है। शारदीय नवरात्रि 2025 का आरंभ कल, 22 सितंबर को देर रात 01:23 बजे से हो रहा है, जब आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। इस बार नवरात्रि 10 दिनों तक चलेगी, जो 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समाप्त होगी। पंचांग के अनुसार, मां दुर्गा का आगमन इस वर्ष हाथी पर हो रहा है, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जा रहा है। तृतीया तिथि दो दिनों (24 और 25 सितंबर) तक रहने के कारण मां चंद्रघंटा की पूजा भी दोहराई जाएगी।

जम्मू के बाजारों में सुबह से ही हलचल तेज हो गई है। महिलाएं और युवतियां मां के 9 स्वरूपों वाली कलाकृतियां, रंग-बिरंगी चुनरियां, घी के दीपक, फूलमाला और नारियल खरीदने में जुटी हैं। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि नवरात्रि से 2 महीने पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। इस बार चुनरियों की बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है, क्योंकि लोग ऑनलाइन ऑर्डर भी दे रहे हैं। बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं, जहां विभिन्न डिजाइनों की चुनरियां और मां दुर्गा के चित्रों की खूब मांग है। नवरात्रि की तैयारियों में मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कन्या पूजन की तिथि अष्टमी या नवमी 30 सितंबर या 1 अक्तूबर पर निर्धारित है, जिसकी तैयारियां भी जोरों पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें