Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में 3 दिनों में 20 से अधिक गायों की गई जान, सामने आई ये वजह

September 24, 2025

हिसार में 3 दिनों में 20 से अधिक गायों की गई जान, सामने आई ये वजह

हरियाणा डेस्क. हरियाणा के हिसार में पिछले तीन दिनों में 20 से अधिक गायों की मौत हो गई है। इसके पीछे का कारण लोगों द्वारा खाने के लिए दी जाने वाली पूड़ी और हलवे का ज्यादा सेवन माना जा रहा है। ‘गौ सेवा हेल्पलाइन समिति’ हिसार के संस्थापक निदेशक सीता राम सिंघल ने बताया कि त्योहारों के दौरान कई लोग यह सोचकर गायों को ऐसे खाद्य पदार्थ खिलाते हैं कि वे पुण्य का काम कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में ये गायों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं।

सिंघल ने कहा कि एनजीओ पिछले कई सालों से ऐसी गायों की देखभाल कर रहा है, जिन्हें खुला छोड़ दिया जाता है। एनजीओ द्वारा इनमें से बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गायों का पशु चिकित्सकों से इलाज भी कराता है। हिसार शहर में खुली छोड़ दी गईं गायों में से औसतन प्रतिदिन केवल एक या दो गायों की मौत होती है। इसमें जानवर की मृत्यु या तो प्राकृतिक कारणों से हुई होगी या वह बीमार थीं या उनकी मृत्यु किसी दुर्घटना के कारण हुई होगी। हालांकि, पिछले तीन दिनों में शहर के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है।

हलवा और पूरी जैसी चीजें बनीं वजह

सिंघल ने आगे कहा कि उनकी मौत संभवतः हलवा और पूड़ी जैसी चीजें खाने से हुई हैं, जिससे उनमें ‘एसिडोसिस’ जैसी जटिलताएं उत्पन्न हो जाती हैं और अंततः उनकी मौत हो जाती है। गायों की मौत महावीर कॉलोनी, पीएलए क्षेत्र, सेक्टर 14, मिर्जापुर रोड, शांति नगर क्षेत्र, मिल गेट क्षेत्र और अन्य स्थानों पर हुई। कुछ लोग सोच सकते हैं कि सिर्फ एक पूड़ी या थोड़ा सा हलवा खिलाने से गाय को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन वे यह नहीं जानते कि जानवर पहले ही अधिक खा चुका होगा क्योंकि अन्य लोगों ने भी ऐसी गायों को ये चीजें खिलाई होंगी।

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… इन रूटों पर मार्च और अप्रैल में कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें, टिकट बुक करने से पहले चैक करें लिस्ट 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें