Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना; पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम : Meet Hayer

September 25, 2025

10 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना; पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम : Meet Hayer

बरनाला: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए 10 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा के लिए पंजीकरण की शुरुआत जिला तरनतारन से कर दी है। कल 25 सितंबर से बरनाला में भी पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे। यह बात सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यहां मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही राज्य के हर परिवार को 600 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दे रही है, जिसके तहत लगभग 90 प्रतिशत परिवारों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं।

अब मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य के निवासियों को जल्द ही 10 लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है, जो एक बहुत बड़ा फैसला है। उन्होंने पंजाब निवासियों को स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए बधाई दी और कहा कि यह योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। अब सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी 10 लाख तक का कैशलेस इलाज कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जिला बरनाला में कल 25 सितंबर से पंजीकरण कैंप शुरू होंगे।

उन्होंने कहा कि कल बरनाला शहर से इसकी शुरुआत की जाएगी और ये कैंप सिविल अस्पताल बरनाला, आम आदमी क्लीनिक चिंटू पार्क, नगर कौंसिल कार्यालय बरनाला, जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स बरनाला और नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय बरनाला में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाकी स्थानों पर भी कैंप लगाकर सभी जिला निवासियों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड साथ ले जाएं। उन्होंने बरनाला निवासियों से अपील की कि वे इन कैंपों में जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

ये भी पढ़ें: वैश्विक तनाव का असर, तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें